Песня Dil Dena Hai To Dil De (Single 2019) в исполнении Alka Yagnik - слушать онлайн в хорошем качестве или скачать трек в Mp3 бесплатно на ПК или телефон.
Текст песни Alka Yagnik - Dil Dena Hai To Dil De (Single 2019) (From "Hum Pyar Tumhi Se Kar Baithe")
दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
दिल लेना है तो ले-ले, वरना ये हम चले
दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
हो-हो-हो, दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
तेरे वादों की वादियों में सैर करने की आरज़ू है
प्यार की इस खाली सड़क पे एक मैं हूँ और एक तू है
आँखों में जो ठहरी हुई थी, बात वो आयी है लबों पर
जो तुझे मुझसे बोलना था, ले वो अब कहती हूँ मैं खुल कर
कुछ सुनना है तो सुन ले, वरना ये हम चले
हो-हो-हो, दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
तेरी ख़ामोशी ने क़सम से दिल को दीवाना कर दिया है
मीठा-मीठा सा दर्द तूने मेरे सीने में भर दिया है
हाए, बह रही हूँ मैं जिस नशे में, काश उसमें बह जाए तू भी
मेरी तरह बेचैन होकर ढाई अक्षर कह जाए तू भी
कुछ कहना है तो कह ले, वरना ये हम चले
हो-हो-हो, दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
अपने हाथों से मेरे सर पे लाल चुनरी लाकर ओढ़ा दे
मेरी सूनी उँगली में सजना धीरे से एक छल्ला सजा दे
अपनी पलकों की पालकी में मुझको ले जा दुल्हन बना के
चुन लिया है बस एक तुझको, मेरे दिल ने दुनिया भुला के
हमें चुनना है तो चुन ले, वरना ये हम चले
हो-हो-हो, दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
दिल लेना है तो ले-ले, वरना ये हम चले
दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले
हाँ-हाँ-हाँ, दिल देना है तो दे-दे, वरना ये हम चले