Песня Manwa Laage (From 'Happy New Year') в исполнении Shreya Ghoshal, Arijit Singh, Vishal-Shekhar - слушать онлайн в хорошем качестве или скачать трек в Mp3 бесплатно на ПК или телефон.
Текст песни Shreya Ghoshal, Arijit Singh, Vishal-Shekhar - Manwa Laage (From 'Happy New Year')
मनवा लागे, ओ, मनवा लागे
लागे रे साँवरे, लागे रे साँवरे
ले तेरा हुआ जिया का, जिया का
जिया का ये गाँव रे
मनवा लागे, ओ, मनवा लागे
लागे रे साँवरे, लागे रे साँवरे
ले खेला मैंने जिया का, जिया का
जिया का है दाँव रे
मुसाफ़िर हूँ मैं दूर का, दीवाना हूँ मैं धूप का
मुझे ना भाए, ना भाए, ना भाए छाँव रे
मनवा लागे, ओ, मनवा लागे
लागे रे साँवरे, लागे रे साँवरे
ले तेरा हुआ जिया का, जिया का
जिया का ये गाँव रे
ऐसी-वैसी बोली तेरे नैनों ने बोली
जाने क्यूँ मैं मैं डोली, ऐसा लागे तेरी हो ली मैं, तू मेरा
Mmm, तूने बातें खोली, कच्चे धागों में पिरो ली
बातों की रंगोली से ना खेलूँ ऐसे होली, मैं ना तेरा
ओ, किसी का तो होगा ही तू
क्यूँ ना तुझे मैं ही जीतूँ?
खुले ख़्वाबों में जीते हैं, जीते हैं बावरे
मन के धागे, ओ, मन के धागे
धागे पे साँवरे, धागे पे साँवरे
है लिखा मैंने तेरा ही, तेरा ही
तेरा ही तो नाम रे
रस बुंदिया नयन, पिया रास रचे
दिल धड़-धड़ धड़के, शोर मचे
यूँ देख सेक सा लग जाए
मैं जल जाऊँ, बस प्यार बचे
ऐसे डोरे डाले, काला जादू नैना काले
तेरे मैं हवाले हुआ, सीने से लगा ले, आ, मैं तेरा
ओ, दोनों धीमे-धीमे जलें, आजा दोनों ऐसे मिलें
ज़मीं पे लागे ना तेरे, ना मेरे पाँव रे
मनवा लागे, मनवा लागे
लागे रे साँवरे, लागे रे साँवरे
ले तेरा हुआ जिया का, जिया का
जिया का ये गाँव रे
रहूँ मैं तेरे नैनों की, नैनों की, नैनों की छाँव रे
ले तेरा हुआ जिया का, जिया का, जिया का ये गाँव रे
रहूँ मैं तेरे नैनों की, नैनों की, नैनों की छाँव रे