Текст песни Abhijeet Bhattacharya - Dil Kaa Jo Haal Hai
दिल का जो हाल है
वो तुझे कैसे बयाँ करें?
कह दें तुझे या दिल में रखें
बोलो ना, क्या करें?
दिल जो तुम्हारा है, कैसा बेचारा है
माने ना बेशरम, बिल्कुल खटारा है
तू करे दिल बेक़रार
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?
दिल का जो हाल है
वो तुझे कैसे बयाँ करें?
कह दें तुझे या दिल में रखें
बोलो ना, क्या करें?
दिल जो तुम्हारा है, कैसा बेचारा है
माने ना बेशरम, बिल्कुल खटारा है
तू करे दिल बेक़रार
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?
पहले भी कितनी दफ़ा दिल ने कहा तुझे
"समझो ना मेरी वफ़ा, दूँगा दुआ तुझे"
रिश्ता कोई नहीं तेरा-मेरा
होने लगा है तू बावरा
तेरी झूठी वफ़ा
जाएगी तू जहाँ, आऊँगा मैं वहाँ
मेरी बनेगी तू, आना तुझे यहाँ
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?
तू करे दिल बेक़रार
जाने क्यूँ दिल ये तेरा है मेरे प्यार में
लाखों क़तार में हैं मेरे इंतज़ार में
रोकूँ जो दिल को तो रुके ना
आँखें दिखाऊँ, पर झुकें ना
हैं ये तुझ पे फ़िदा
दिल के ख़यालों में, बीते सवालों में
शब्द नए बुनो, कुछ तो नया कहो
तू करे दिल बेक़रार
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?
दिल का जो हाल है
वो तुझे कैसे बयाँ करें?
कह दें तुझे या दिल में रखें
बोलो ना, क्या करें?
दिल जो तुम्हारा है, कैसा बेचारा है
माने ना बेशरम, बिल्कुल खटारा है
तू करे दिल बेक़रार
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?
तू करे दिल बेक़रार
क्यूँ करूँ मैं तुझसे प्यार?