होना, ना होना तेरा
तेरी यादों की नदियों में बह चला
तेरी बातों को जो बिना कहे
मैं जानूँ, तो ये इश्क़ है
तेरा-मेरा मिल जाना, खो जाना बातों में
इक-दूजे को बहलाना पुरानी यादों के दर्दों से
मैं जो निकला तेरा सहारा है
जो मैं कभी कहूँ कि कहाँ पे मेरा प्यार है
मुस्काना तू, पास आना तू, कह जाना तू
"मैं यहाँ संग तेरे हूँ सदा"
तू जो आया मेरी दुआओं में
बसने को घर मिला मेरी इबादतों का
तू ना आया तो मुश्किल हर घड़ी है
सासें लेना, तू कर रहमतें, आ, मिल जा
तेरा यूँ बस जाना, मेरी साँसों का थम जाना
मुझको बताना मेरी ही सारी गुस्ताख़ियाँ
तुमको जो मैं कभी यूँ रोकूँ, थामूँ हाथ ज़ोर से
और जो मैं पूछूँ कि कहाँ मेरा प्यार है मेरा
मुस्काना तू, पास आना तू, कह जाना तू
"मैं यहाँ संग तेरे हूँ सदा"